यूपी में भाजपा का ‘बूथ सशक्तिकरण’ अभियान: एसआइआर बनेगा चुनावी रणनीति का नया हथियार
लखनऊ।
भाजपा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को राजनीतिक रूप से अधिक प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का मानना है कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करके वह आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
इसके लिए, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलए-1, बूथ स्तर पर बीएलए-2 के साथ-साथ बूथ प्रवासी की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह तीनों आपसी तालमेल बैठाते हुए कार्य विभाजन करेंगे और बूथ अध्यक्ष को साथ लेकर प्रत्येक घर तक पहुंचने की विस्तृत रणनीति बनाएंगे। सूत्रों का कहना है कि सत्यापन, संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का यह त्रिकोणीय ढांचा भाजपा की माइक्रो-प्लानिंग को मजबूती देगा। पार्टी एसआइआर अभियान को बूथ स्तर पर अपने जनाधार को और मजबूती देने का अवसर मान रही है।
पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा बूथ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रख रही है। मतदाता सूची के सत्यापन को भाजपा केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं मान रही, बल्कि इसे बूथ स्तर पर अपने जनाधार को पुख्ता करने का अवसर मान रही है। नए मतदाताओं तक पहुंच, पुराने मतदाताओं का सत्यापन और संभावित समर्थक वर्गों की पहचान इन सभी में बूथ टीमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने खुद जिलों में जाकर बूथों की समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से एसआइआर में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी व त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है, परंतु राजनीतिक रूप से देखें तो यह भाजपा के लिए बूथ स्तर की पकड़ को और मजबूत करने का आधार भी बनेगी।
कुल मिलाकर पार्टी इस अभियान के जरिए एक तीर से दो निशाने साध रही है, पहला संगठन का बूथ नेटवर्क और मजबूत करना और चुनावी जमीन पर अपनी उपस्थिति को और धार देना है।
एसआइआर अभियान के दूसरे चरण में 50.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, और यह प्रक्रिया चार दिसंबर तक जारी रहेगी।
सूत्रों के अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तिथि बढ़ा दी गई है और अब अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होने की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।
मां-बेटे के जहर खाने के मामले में SSP ने जांच सौंपी
मां-बेटे के जहर खाने के मामले में SSP ने जांच सौंपी
पूर्वोत्तर रेलवे में वंदे भारत का इंतज़ार: काठगोदाम-बरेली रूट पर हाई-स्पीड ट्रेन का सपना अधूरा
लखनऊ रवाना हुआ स्काउट गाइड दल: राष्ट्रीय जंबूरी में भागीदारी को उत्साहित छात्र
एलडीए ई-ऑक्शन में बंपर कमाई: 28 लाख का प्लॉट डेढ़ करोड़ में, जमीनों की ऊंची बोली
UPSSSC अध्यक्ष पद के लिए आवेदन शुरू: उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 10 दिसंबर तक करें आवेदन
UPPCL: बिजली विभाग का 2700 करोड़ रुपये बकाया, कई उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया बिल
लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में मां-बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, मथुरा में जमीन विवाद का मामला
