Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में कई शनिवार और सोमवार को रहेगा अवकाश
By
Aug 1, 2026
आगरा में कांवड़ यात्रा और इससे जुड़े रूट डायवर्जन के मद्देनजर, जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशानुसार, जनपद के सभी विद्यालयों में अगस्त माह के दौरान कुछ शनिवारों और सोमवारों को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के राजकीय, परिषदीय, अर्द्धशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।
डीआईओएस रजनेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22 और 24 अगस्त को विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस शासन और विभाग के निर्देशों के अनुसार पूर्व की भांति मनाया जाएगा।
यह अवकाश छात्रों की सुविधा और कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे शहर में यातायात प्रबंधन में भी आसानी होगी।
अगली खबरें
आगरा: सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा बनीं छात्राध्यक्ष
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ आगरा में FIR की मांग, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
Agra News: पुलिस की मौजूदगी में कीठम में मारपीट, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
आगरा: छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, भीड़ ने पकड़कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानिए कब-कब
आगरा में BSP का दांव: खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी, आकाश आनंद की जनसभा की तैयारी
