0

राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ आगरा में FIR की मांग, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

By Aug 1, 2026

आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव समेत अन्य लोगों के विरुद्ध थाना सदर में पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में राम मंदिर दान चोरी का झूठा संदर्भ देकर भगवा वस्त्र, रुद्राक्ष और संत समाज का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू ठाकुर ने शिकायत में कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा जिसमें सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर जमीन पर बैठे थे और राहुल गांधी उन्हें दान दे रहे थे। इसके बाद कुछ लोग भगवाधारी व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आए।

नीतू ठाकुर का कहना है कि पवित्र श्रावण मास में राजनीति के लिए भगवा, रुद्राक्ष और संत परंपरा का अनादर करना देश के 100 करोड़ सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है और समाज में वैमनस्य पैदा कर सकता है।

हिंदू महासभा ने इस कृत्य को सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताते हुए राहुल गांधी, पप्पू यादव और अन्य 25-30 सहयोगियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से स्थानीय स्तर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा: सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा बनीं छात्राध्यक्ष

शाहदरा स्थित सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य अजय यादव ने नवनिर्वाचित छात्राध्यक्ष प्रतीक्षा यादव एवं छात्रा उपाध्यक्ष तनिष्का गोयल को पद,...
By Aug 1, 2026

Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

आगरा में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारियों को तेज कर दिया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग, बल्केश्वर मंदिर, यमुना घाटों और कैलाश...
By Aug 1, 2026

Agra News: पुलिस की मौजूदगी में कीठम में मारपीट, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के कीठम गांव में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की घटना...
By Aug 1, 2026

Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

आगरा में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग, बल्केश्वर मंदिर, यमुना घाटों और कैलाश मंदिर...
By Aug 1, 2026

आगरा: छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, भीड़ ने पकड़कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक पर एक छात्रा को गलत नीयत से होटल ले जाने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब छात्रा के शोर मचाने...
By Aug 1, 2026

Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानिए कब-कब

आगरा में कांवड़ यात्रा और रूट डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत, जनपद के सभी विद्यालयों में, जिनमें कक्षा एक से...
By Aug 1, 2026

आगरा में BSP का दांव: खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी, आकाश आनंद की जनसभा की तैयारी

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगरा जिले में अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की...
By Aug 1, 2026

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर आगरा कोर्ट में परिवाद, 5 अगस्त को सुनवाई

आगरा की विशेष अदालत में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने के उनके बयान के विरोध में है। अधिवक्ता रमाशंकर...
By Aug 1, 2026

साझा करें