Agra News: पुलिस की मौजूदगी में कीठम में मारपीट, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के कीठम गांव में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित अंकित दीक्षित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
घटना के अनुसार, गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों ने पीड़ित अंकित दीक्षित और उनके पिता पर हमला कर दिया, जिसमें अन्य लोग भी घायल हुए।
इस घटना के बाद पीड़ित अंकित दीक्षित अपने परिजनों के साथ थाना अछनेरा पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का सीएचसी अछनेरा में मेडिकल कराया गया है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं, क्योंकि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मारपीट को रोका नहीं जा सका।
आगरा: सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा बनीं छात्राध्यक्ष
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ आगरा में FIR की मांग, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
आगरा: छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, भीड़ ने पकड़कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानिए कब-कब
आगरा में BSP का दांव: खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी, आकाश आनंद की जनसभा की तैयारी
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर आगरा कोर्ट में परिवाद, 5 अगस्त को सुनवाई
