आगरा: सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा बनीं छात्राध्यक्ष
शाहदरा स्थित सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य अजय यादव ने नवनिर्वाचित छात्राध्यक्ष प्रतीक्षा यादव एवं छात्रा उपाध्यक्ष तनिष्का गोयल को पद, अनुशासन एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
छात्र कैबिनेट के अंतर्गत इंदिरा रेड हाउस की कैप्टन निधि, सावित्री ब्लू हाउस की कैप्टन परी धाकरे, लक्ष्मी येलो हाउस की कैप्टन किरनजीत कौर, सरोजनी ग्रीन हाउस की कैप्टन डिंपल यादव तथा कल्चरल हेड के पद पर रिया को नियुक्त किया गया। प्रशासनिक प्रमुख रीना यादव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राधिका कौशल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया। इस गठन से विद्यालय में अनुशासन और नेतृत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ आगरा में FIR की मांग, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
Agra News: पुलिस की मौजूदगी में कीठम में मारपीट, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग
Agra News: कांवड़ यात्रा के लिए सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
आगरा: छात्रा को होटल ले गया कोचिंग संचालक, भीड़ ने पकड़कर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Agra News: कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में रहेगा अवकाश, जानिए कब-कब
आगरा में BSP का दांव: खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी, आकाश आनंद की जनसभा की तैयारी
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर आगरा कोर्ट में परिवाद, 5 अगस्त को सुनवाई
