कन्नौज-हरदोई को जोड़ेगा गंगा नदी पर पुल, Yogi Cabinet ने दी मंजूरी; 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने कन्नौज और हरदोई जिलों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कैबिनेट ने छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चियांसर घाट पर गंगा नदी पर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। यह पुल च्यवन ऋषि के आश्रम के पास गुगरापुर विकास खंड में बनाया जाएगा।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दोनों जिलों के बीच आवागमन को सुगम बनाना है। वर्तमान में चियांसर घाट पर गंगा नदी पार करने का एकमात्र साधन नाव है, जो बरसात के मौसम में पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे नदी के दोनों किनारों पर रहने वाली लगभग 4 लाख की आबादी का संपर्क टूट जाता है।
पुल के निर्माण से कन्नौज और हरदोई के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। कन्नौज की तरफ से यह पुल रामगंगा नदी सेतु पलिया बेडीजोर और रामगंगा नदी सेतु अर्जुनपुर से जुड़कर हरदोई, बरेली और शाहजहांपुर से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। वहीं, हरदोई की तरफ से यह पुल छिबरामऊ, गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर और फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) के साथ-साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा।
यह पुल ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर बनाया जाएगा, जिस पर कुल 288 करोड़ 99 लाख 22 हजार रुपये का खर्च आएगा। पुल के साथ ही पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी किए जाएंगे।
KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips
AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)
AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
