कानपुर देहात जेल में कैदी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया आरोप; मंत्री के आश्वासन पर शांत हुए लोग
कानपुर देहात की माती जिला कारागार में बंद 68 वर्षीय श्रीकिशन की सोमवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। श्रीकिशन गैर इरादतन हत्या के मामले में 21 अक्टूबर 2025 से जेल में बंद थे। मंगलवार सुबह जब परिजनों को कैदी की मौत की सूचना मिली तो वे ग्रामीणों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने श्रीकिशन की मौत को संदिग्ध बताते हुए जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
करीब चार घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान परिजनों ने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन शांत नहीं हुए। बाद में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जेल प्रशासन ने दी सफाई
डिप्टी जेलर राजेश कुमार ने बताया कि कैदी श्रीकिशन श्वास और ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें पहले भी कई बार गंभीर हालत में जिला अस्पताल, हैलट और मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों, डीएम और न्यायिक अफसरों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips
AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)
AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
