Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति उस पर पहले से दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली प्रियंका रावत ने पुलिस को बताया कि उनके पति अनिल गुप्ता के खिलाफ पहले से एक मुकदमा दर्ज है। 16 मार्च को वह बारावीरवा स्थित अवध मेडिकल स्टोर से माइग्रेन की दवा लेकर पास में चाय पी रही थीं। उसी दौरान पति अनिल गुप्ता वहां पहुंच गया और मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा।
प्रियंका के विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने तत्काल घटना की सूचना कृष्णानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर पति अनिल गुप्ता के खिलाफ मारपीट और धमकी समेत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: खरजा कैनाल पर बनेगा 2-लेन पुल, जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ में ऑनर किलिंग: लव मैरिज से नाराज ससुर ने दामाद की हत्या की, Lucknow murder case में 5 गिरफ्तार
लखनऊ के सील सहारा शहर में करोड़ों की चोरी, STF ने 6 बदमाश किए गिरफ्तार; सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं समाज सेविकाएं, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया रहीं मौजूद
Lucknow: चेटी चंद उत्सव की धूम, भगवान झूलेलाल की आरती कर मांगी खुशहाली
लखनऊ में ससुर ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह से था नाराज (Lucknow crime news)
लखनऊ में रास्ते के विवाद में व्यापारी ने दंपति को पीटा, PGI थाने में FIR दर्ज | Lucknow crime news
