लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक युवती ने नफीस खान नामक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी ने उसे दिल्ली ले जाकर ब्लैकमेल किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
युवती के भाई ने बताया कि नफीस खान ने उनकी बहन को प्रेम जाल में फंसाया और पिछले महीने उसे दिल्ली ले गया। वहां उसने युवती पर निकाह करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। युवती किसी तरह वहां से भागकर लखनऊ वापस आई और परिवार को पूरी बात बताई।
परिवार ने 21 फरवरी को जानकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी लगातार धमकियां दे रहा था। रविवार रात पीड़ित परिवार ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाने का घेराव किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
लखनऊ में आज गिलीम का जुलूस, इन रास्तों पर रहेगा Traffic diversion
