होली पर आगरा में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, तीन दिन में 36 करोड़ की शराब गटक गए लोग | Agra news
आगरा में होली के त्योहार पर इस साल शराब की बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, होली से पहले और त्योहार के दौरान तीन दिनों में जिले में 36 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। यह पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी अधिक है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2 मार्च को 12 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जबकि 3 मार्च को यह आंकड़ा 22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। होली के दिन 4 मार्च को भी शाम 5 बजे के बाद खुली दुकानों से 2 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। बिक्री में अंग्रेजी शराब और बीयर की हिस्सेदारी 65 फीसदी रही, जबकि देसी शराब की 35 फीसदी बिक्री हुई। शहरी क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब की मांग अधिक थी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की खपत ज्यादा हुई।
शराब के साथ ही होली पर भांग की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ी। खंदारी और बेलनगंज समेत कई अधिकृत भांग के ठेकों पर सुबह से ही लोगों की कतारें लगी रहीं। लोगों ने रंग खेलने से पहले और बाद में भांग की ठंडाई और गोले का आनंद लिया। दुकानदारों के अनुसार, होली के दिन सामान्य दिनों की तुलना में भांग की बिक्री कई गुना अधिक रही।
होली के अवसर पर मिठाइयों के कारोबार में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। बाजार में गुझिया की मांग सबसे अधिक रही, जिसके चलते जाने-माने ब्रांड की दुकानों पर दोपहर तक स्टॉक खत्म हो गया। काजू से बनी मिठाइयों, छैने की मिठाइयों और पेठे की भी बंपर बिक्री हुई। विक्रेताओं ने बताया कि होली पर उम्मीद से ज्यादा बिक्री हुई और यह सिलसिला पूरे छह दिनों तक चला।
जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर पुलिस और आबकारी विभाग की 13 टीमों ने जिलेभर में अभियान चलाया। ढाबों की भी जांच की गई। जिले में कुल 266 कंपोजिट शॉप, 338 देसी शराब की दुकानें, 24 मॉडल शॉप और 8 प्रीमियर रिटेल शॉप हैं, जहां पर जमकर खरीददारी हुई।
ChatGPT से भोजपुरी में धमकी: Agra crime news में सर्राफ से मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, 4 गिरफ्तार
कस्बे में अतिक्रमण से फिर लगा Traffic jam, 8 महीने पहले हटाए गए कब्जे फिर लौटे
जनपद में धूमधाम से मनाई गई होली, रंग-गुलाल में डूबे लोग, युवा झूमे DJ की धुन पर
चंबल के बीहड़ों में लगी भीषण आग, 2 किमी तक फैली लपटें; Agra news
आगरा में 15 मार्च से शुरू होगी Shri Ram Katha, भूमि पूजन के साथ हुआ मंगल कार्यों का शुभारंभ
आगरा में भाइयों के बीच दीवार पर विवाद, पुलिस के सामने हुई मारपीट; 112 police भी नहीं रोक पाई झगड़ा (Agra news)
आगरा के अछनेरा में Holi पर विवाद, नशे में गुलाल लगाने पर मारपीट में 3 घायल
