चंबल के बीहड़ों में लगी भीषण आग, 2 किमी तक फैली लपटें; Agra news
आगरा के खेड़ा राठौर क्षेत्र में बुधवार को चंबल के बीहड़ों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। भगवानपुरा गांव के पास बीहड़ क्षेत्र में आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैल गईं। आग लगने की घटना से बीहड़ क्षेत्र में मौजूद चरवाहे अपने मवेशियों के साथ जान बचाकर भागे।
आग की सूचना मिलते ही वन विभाग और अग्निशमन दल की टीमें मौके पर पहुंचीं। नदी क्षेत्र और भगवानपुरा के बीच बीहड़ों में आग बुझाने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क किनारे और पहुंच वाले रास्तों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी चरवाहे द्वारा फेंकी गई सुलगती बीड़ी या सिगरेट से आग लगी होगी। वन विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
होली पर आगरा में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, तीन दिन में 36 करोड़ की शराब गटक गए लोग | Agra news
ChatGPT से भोजपुरी में धमकी: Agra crime news में सर्राफ से मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, 4 गिरफ्तार
कस्बे में अतिक्रमण से फिर लगा Traffic jam, 8 महीने पहले हटाए गए कब्जे फिर लौटे
जनपद में धूमधाम से मनाई गई होली, रंग-गुलाल में डूबे लोग, युवा झूमे DJ की धुन पर
आगरा में 15 मार्च से शुरू होगी Shri Ram Katha, भूमि पूजन के साथ हुआ मंगल कार्यों का शुभारंभ
आगरा में भाइयों के बीच दीवार पर विवाद, पुलिस के सामने हुई मारपीट; 112 police भी नहीं रोक पाई झगड़ा (Agra news)
आगरा के अछनेरा में Holi पर विवाद, नशे में गुलाल लगाने पर मारपीट में 3 घायल
