Aligarh crime news: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की रडार पर कई होटल
By
Jan 17, 2026
अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सारसौल स्थित स्काइवे होटल और मैराकी होटल में चल रहे इस अवैध धंधे पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में यूपी, दिल्ली और झारखंड की महिलाएं शामिल थीं। कार्रवाई के बाद दोनों होटलों को सील कर दिया गया है।
पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि देह व्यापार में शामिल कई अन्य होटलों को भी चिन्हित किया गया है। पुलिस की रडार पर आए इन होटलों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है ताकि इस धंधे को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
अगली खबरें
