अलीगढ़ में 5 थानेदारों के तबादले, इंस्पेक्टर साइबर क्राइम लाइनहाजिर (Aligarh news)
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। उन्होंने जिले के पांच थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है।
एसएसपी के आदेश के अनुसार, महुआखेड़ा के इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह को रोरावर थाना प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर एएचटी थाना प्रभारी एकता सिंह को महुआखेड़ा थाने की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा, इंस्पेक्टर अकराबाद रवि चंद्रवाल को पालीमुकीमपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर प्रबल प्रताप सिंह को अकराबाद थाना प्रभारी बनाया गया है। दोदपुर चौकी प्रभारी हेमंत मावी को लोधा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
रोरावर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर महेश कुमार त्यागी को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इस फेरबदल में एसआई सचिन कुमार को थाना दादों से थाना बन्नादेवी भेजा गया है।
