अलीगढ़ में 5 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, इंस्पेक्टर साइबर क्राइम लाइनहाजिर | Aligarh Police Transfer News
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के पांच थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। इस बदलाव के तहत महुआखेड़ा, रोरावर, अकराबाद, पालीमुकीमपुर और लोधा थानों के प्रभारियों को बदला गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
महुआखेड़ा इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह को रोरावर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि एएचटी थाना प्रभारी एकता सिंह को महुआखेड़ा की कमान सौंपी गई है। अकराबाद इंस्पेक्टर रवि चंद्रवाल को पालीमुकीमपुर भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से अकराबाद थाना प्रभारी बनाया गया है। दोदपुर चौकी प्रभारी हेमंत मावी को लोधा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रोरावर थाना प्रभारी महेश कुमार त्यागी को साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक अन्य बदलाव में एसआई सचिन कुमार को दादों से बन्नादेवी थाने भेजा गया है।
