आगरा में NRI महिला से लूट का खुलासा, ‘पंख्चर’ बहाना बनाकर वारदात करता था आरोपी; agra crime news
आगरा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कार पंक्चर या तेल लीक होने का बहाना बनाकर यात्रियों को लूटता था। पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिसंबर में एक एनआरआई महिला से हुई लूट के मामले में हुई है। महिला अपनी बेटी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी, जब आरोपी ने उन्हें निशाना बनाया। इस घटना के कारण महिला को अमेरिका लौटने में काफी परेशानी हुई।
क्या थी पूरी वारदात?
घटना 4 दिसंबर की है। हाथरस की रहने वाली कुमारी वर्मन अपनी बेटी के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। वह भारत में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। वापसी के लिए वह संजय प्लेस के एक होटल से टैक्सी लेकर दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। ट्रांस यमुना क्षेत्र में झरना नाला के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने कार पंक्चर होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। जब महिला ने दरवाजा खोला, तो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में पासपोर्ट, आईफोन, 4000 अमेरिकी डॉलर और 20 हजार रुपये नकद थे।
आरोपी का पुराना रिकॉर्ड और तरीका
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सोनू को खंदौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सोनू ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई मोनू और साथी बंटी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। सोनू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहा है। वह ऑटो चलाता है और जाम में फंसी कारों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाता है। वह पंक्चर या तेल लीक का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाता है और लूटकर भाग जाता है। अच्छी रकम मिलने पर वह गुरुग्राम भाग जाता था।
बरामदगी पर सवाल
हालांकि, पुलिस अभी तक एनआरआई महिला से लूटे गए 4000 अमेरिकी डॉलर और पासपोर्ट बरामद नहीं कर पाई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। महिला को डुप्लीकेट पासपोर्ट बनवाने के बाद 26 दिसंबर को अमेरिका वापस लौटना पड़ा था। पुलिस अब उसके फरार साथियों मोनू और बंटी की तलाश कर रही है।
आगरा पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान, Instagram पर पोस्ट किया था आत्महत्या का वीडियो
Agra Police News: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने बचाई युवक की जान
Agra news: 30 कबूतरों को जहर देकर मारा, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
आगरा में कबूतरों को जहर देकर मारा, आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों में आक्रोश
आगरा: बाग फरजाना में कूड़ा सेग्रीगेशन (Waste Segregation) पर जागरूकता अभियान
आगरा में डोर-टू-डोर ‘waste segregation’ अभियान, नगर निगम ने दी कूड़ा पृथक्करण की जानकारी
Agra news: सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास जल्द, किसानों को मिलेगा लाभ
कर्ज में डूबा Agra Jeweler लापता, पुलिस ने होटल से ढूंढ़कर परिवार को सौंपा
