0

देहरादून एयरपोर्ट पर IndiGo की 7 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

By Dec 10, 2025

देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित होती जा रही है। शनिवार को कुछ सुधार के बाद रविवार को एक बार फिर एयरलाइंस की देहरादून आने वाली कई उड़ानें रद रही। जिसके चलते हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

हालांकि, एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को मैसेज व एयरपोर्ट पर लगी स्क्रीन के माध्यम से फ्लाइट रद होने व विलंब होने की जानकारी दी जा रही है। परंतु हवाई यात्रा करने वाले यात्री इन दिनों खासे परेशान हैं।

रविवार को देहरादून आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की कुल 13 उड़ानों में से 7 उड़ान रद रही, जिनमें से दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों की उड़ाने इंडिगो ने रद कर दी।

एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान व सुबह 11:10 पर हैदराबाद से आने वाली उड़ान रद रही। दोपहर 12:10 पर कोलकाता व शाम 4.55 पर लखनऊ व शाम 5:05 पर पुणे से आने वाली उड़ान भी रद कर दी गई। जबकि शाम 5:20 पर आने वाली बेंगलुरु व शाम 7.10 पर आने वाली दिल्ली की उड़ान भी इंडिगो एयरलाइंस ने रद कर दी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में इस साल 13 दिसंबर में होने वाली पासिंग आउट परेड एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होने वाली है। IMA के 93 साल के इतिहास में यह अंतिम परेड होगी, जिसमें...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए कोटद्वार के एक परिवार के कमरे से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर...
By Dec 10, 2025

देहरादून: ‘पिल्ला गैंग’ के दो सदस्य तमंचों के साथ गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में थे फरार

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने 'पिल्ला गैंग' के दो सदस्यों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों मातावाला बाग में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे और लंबे समय से फरार...
By Dec 10, 2025

इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से देहरादून में हाहाकार, ट्रेनें फुल, यात्रियों ने बस-टैक्सी से किया सफर

देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 12 फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट रद्द...
By Dec 10, 2025

देहरादून के इंदिरा मार्केट का बदलेगा नक्शा, 450 करोड़ की लागत से अगले साल तक होगा कायाकल्प

शहर के दिल घंटाघर और सबसे प्रमुख क्षेत्र राजपुर रोड पर स्थित बेहद संकरी व अव्यवस्थित इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित रूप देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने तैयारी तेज कर दी है।...
By Dec 10, 2025

सिख समुदाय पर टिप्पणी कर घिरे हरक सिंह रावत, विरोध के बाद मांगी माफी

देहरादून में अधिवक्ताओं का चैंबर निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। इसी प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए...
By Dec 10, 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी

उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, पर सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं,...
By Dec 10, 2025

देहरादून में डिफेंस के फर्जी लेबल वाली शराब का जखीरा पकड़ा, 3 गिरफ्तार; मेरठ से जुड़ा नेटवर्क

देहरादून में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। आबकारी विभाग की टीम ने डिफेंस के फर्जी लेबल लगी शराब की तस्करी करने वाले एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आबकारी आयुक्त के...
By Dec 10, 2025

साझा करें