देहरादून में डिफेंस के फर्जी लेबल वाली शराब का जखीरा पकड़ा, 3 गिरफ्तार; मेरठ से जुड़ा नेटवर्क
देहरादून में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। आबकारी विभाग की टीम ने डिफेंस के फर्जी लेबल लगी शराब की तस्करी करने वाले एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर हुई इस छापेमारी में तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 23 पेटी फर्जी लेबल वाली शराब और 4 पेटी उत्तराखंड में बिक्री के लिए अधिकृत शराब जब्त की गई।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह शराब हरियाणा और चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई जाती थी। डिफेंस के फर्जी लेबल मेरठ में छपवाए जाते थे और वहीं बोतलों पर चिपकाए जाते थे। इसके बाद यह शराब देहरादून लाई जाती थी, जहां इसे शादियों और पार्टियों में डिफेंस कोटे की बताकर अच्छे दामों पर बेचा जाता था।
खुड़बुड़ा मोहल्ला और चूना भट्टा अधोईवाला में हुई छापेमारी में तीन आरोपियों – वैभव गुप्ता, वकील अहमद और आशीष को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए मेरठ में भी जांच करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों को यह भी संदेह है कि पकड़ी गई शराब में मिलावट (मिक्सिंग) भी की गई होगी, जिसकी जांच की जा रही है।
IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी
शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून एयरपोर्ट पर IndiGo की 7 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
देहरादून: ‘पिल्ला गैंग’ के दो सदस्य तमंचों के साथ गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में थे फरार
इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से देहरादून में हाहाकार, ट्रेनें फुल, यात्रियों ने बस-टैक्सी से किया सफर
देहरादून के इंदिरा मार्केट का बदलेगा नक्शा, 450 करोड़ की लागत से अगले साल तक होगा कायाकल्प
सिख समुदाय पर टिप्पणी कर घिरे हरक सिंह रावत, विरोध के बाद मांगी माफी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी
