0

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी

By Dec 10, 2025

उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, पर सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी।

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से पारे में भी कुछ इजाफा हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है।

शुक्रवार को प्रदेशभर में दिनभर धूप खिली रही। पहाड़ से मैदान तक अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इधर, दून और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो सामान्य से अधिक है, लेकिन न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे रात को सर्दी का सितम बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। रविवार से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में इस साल 13 दिसंबर में होने वाली पासिंग आउट परेड एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होने वाली है। IMA के 93 साल के इतिहास में यह अंतिम परेड होगी, जिसमें...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए कोटद्वार के एक परिवार के कमरे से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर...
By Dec 10, 2025

देहरादून एयरपोर्ट पर IndiGo की 7 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित होती जा रही है। शनिवार को कुछ सुधार के बाद रविवार को एक बार फिर एयरलाइंस की देहरादून आने वाली कई उड़ानें...
By Dec 10, 2025

देहरादून: ‘पिल्ला गैंग’ के दो सदस्य तमंचों के साथ गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में थे फरार

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने 'पिल्ला गैंग' के दो सदस्यों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों मातावाला बाग में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे और लंबे समय से फरार...
By Dec 10, 2025

इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से देहरादून में हाहाकार, ट्रेनें फुल, यात्रियों ने बस-टैक्सी से किया सफर

देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 12 फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट रद्द...
By Dec 10, 2025

देहरादून के इंदिरा मार्केट का बदलेगा नक्शा, 450 करोड़ की लागत से अगले साल तक होगा कायाकल्प

शहर के दिल घंटाघर और सबसे प्रमुख क्षेत्र राजपुर रोड पर स्थित बेहद संकरी व अव्यवस्थित इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित रूप देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने तैयारी तेज कर दी है।...
By Dec 10, 2025

सिख समुदाय पर टिप्पणी कर घिरे हरक सिंह रावत, विरोध के बाद मांगी माफी

देहरादून में अधिवक्ताओं का चैंबर निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। इसी प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए...
By Dec 10, 2025

देहरादून में डिफेंस के फर्जी लेबल वाली शराब का जखीरा पकड़ा, 3 गिरफ्तार; मेरठ से जुड़ा नेटवर्क

देहरादून में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। आबकारी विभाग की टीम ने डिफेंस के फर्जी लेबल लगी शराब की तस्करी करने वाले एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आबकारी आयुक्त के...
By Dec 10, 2025

साझा करें