शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए कोटद्वार के एक परिवार के कमरे से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही हाउसकीपिंग स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
कोटद्वार के देवी रोड, पदमपुर निवासी आशीष कुकरेती अपनी पत्नी अनामिका और बेटे के साथ तीन दिसंबर को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने देहरादून आए थे। परिवार राजपुर रोड स्थित होटल में ठहरा था। आशीष के अनुसार, चार दिसंबर की दोपहर हल्दी की रस्म के बाद उनकी पत्नी कमरे में लौटीं और अपने सोने के जेवर नथ, कंगन, मांग टीका आदि एक पाउच में रखकर बेड पर छोड़ गईं।
करीब पौने चार बजे होटल का हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई के लिए कमरे में आया। उसी दौरान आशीष कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गए और उनकी पत्नी पड़ोस के कमरे में चली गईं। शाम साढ़े आठ बजे परिवार शादी समारोह में चला गया। देर रात एक बजे जब वे होटल लौटे और पत्नी ने ज्वैलरी का पाउच ढूंढा तो वह गायब था।
कमरे में काफी तलाश की गई, लेकिन जेवरों का कोई पता नहीं चला। रात करीब पौने तीन बजे घटना की सूचना होटल रिसेप्शन और पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हाउसकीपिंग स्टाफ से पूछताछ कर रही है और होटल के सभी सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है।
IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी
देहरादून एयरपोर्ट पर IndiGo की 7 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
देहरादून: ‘पिल्ला गैंग’ के दो सदस्य तमंचों के साथ गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में थे फरार
इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से देहरादून में हाहाकार, ट्रेनें फुल, यात्रियों ने बस-टैक्सी से किया सफर
देहरादून के इंदिरा मार्केट का बदलेगा नक्शा, 450 करोड़ की लागत से अगले साल तक होगा कायाकल्प
सिख समुदाय पर टिप्पणी कर घिरे हरक सिंह रावत, विरोध के बाद मांगी माफी
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी
देहरादून में डिफेंस के फर्जी लेबल वाली शराब का जखीरा पकड़ा, 3 गिरफ्तार; मेरठ से जुड़ा नेटवर्क
