0

IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी

By Dec 10, 2025

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में इस साल 13 दिसंबर में होने वाली पासिंग आउट परेड एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होने वाली है। IMA के 93 साल के इतिहास में यह अंतिम परेड होगी, जिसमें केवल पुरुष कैडेट शामिल होंगे। वर्ष 2026 से परेड का दृश्य बदल जाएगा और महिला कैडेट भी पुरुषों के साथ कदमताल करती दिखाई देंगी।

IMA, जो अब तक केवल पुरुष कैडेट के प्रशिक्षण का केंद्र रहा, मौजूदा प्रशिक्षण चक्र से महिला कैडेट की भागीदारी के साथ सेना में लैंगिक समानता की नई शुरुआत कर चुका है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि यह बदलाव महज प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि सशस्त्र बलों की कार्य संस्कृति, नेतृत्व और अवसरों में व्यापक परिवर्तन लाने वाला है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, महिला कैडेट के प्रवेश को ध्यान में रखते हुए IMA ने बुनियादी ढांचे, आवास, सुरक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं में व्यापक बदलाव किया है।

आफिसर मेस, बैरक, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और मेडिकल सुविधाओं को महिला कैडेट के अनुरूप अपग्रेड किया गया है। प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान लिंगभेद से रहित मानकों पर काम करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अब तक भारतीय सेना में महिला अधिकारी चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से प्रशिक्षण लेकर कमीशन पाती रही हैं, लेकिन IMA में महिला कैडेट का शामिल होना सेना के लिए बड़ा ढांचागत बदलाव माना जा रहा है।

IMA को हमेशा से सबसे कठोर और प्रतिष्ठित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है, जहां अब महिला और पुरुष कैडेट पहली बार एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विशेष यह कि दिसंबर 2023 में IMA ने कैडेट को संबोधित करने वाला शब्द भी बदल दिया था। अब उन्हें ‘जेंटलमैन कैडेट’ के बजाय ‘आफिसर कैडेट’ कहा जाता है। भाषा में यह बदलाव भी सेना में लैंगिक समानता के दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। 13 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड वह आखिरी अवसर होगा, जब ड्रिल स्क्वायर पर केवल पुरुष कैडेट दिखाई देंगे। सेना और पूर्व सैनिक समुदाय इस क्षण को विरासत के रूप में देख रहा है, जबकि अगले साल होने वाली परेड को ‘भविष्य की सेना की पहली झलक’ कहा जा रहा है।

अगस्त 2022 में 19 महिला कैडेट का पहला बैच NDA में शामिल हुआ था। तीन वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के बाद मई 2025 में 18 कैडेट स्नातक हुईं, जबकि इनमें से आठ ने IMA में प्रवेश पाया। 15 जुलाई 2025 को IMA के इतिहास में यह नया अध्याय जुड़ा। ये आठ कैडेट, जिन्होंने NDA से अपनी यात्रा शुरू की थी, अब IMA में एक वर्ष का कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए कोटद्वार के एक परिवार के कमरे से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर...
By Dec 10, 2025

देहरादून एयरपोर्ट पर IndiGo की 7 उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित होती जा रही है। शनिवार को कुछ सुधार के बाद रविवार को एक बार फिर एयरलाइंस की देहरादून आने वाली कई उड़ानें...
By Dec 10, 2025

देहरादून: ‘पिल्ला गैंग’ के दो सदस्य तमंचों के साथ गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में थे फरार

देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने 'पिल्ला गैंग' के दो सदस्यों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों मातावाला बाग में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे और लंबे समय से फरार...
By Dec 10, 2025

इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से देहरादून में हाहाकार, ट्रेनें फुल, यात्रियों ने बस-टैक्सी से किया सफर

देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 12 फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फ्लाइट रद्द...
By Dec 10, 2025

देहरादून के इंदिरा मार्केट का बदलेगा नक्शा, 450 करोड़ की लागत से अगले साल तक होगा कायाकल्प

शहर के दिल घंटाघर और सबसे प्रमुख क्षेत्र राजपुर रोड पर स्थित बेहद संकरी व अव्यवस्थित इंदिरा मार्केट को व्यवस्थित रूप देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने तैयारी तेज कर दी है।...
By Dec 10, 2025

सिख समुदाय पर टिप्पणी कर घिरे हरक सिंह रावत, विरोध के बाद मांगी माफी

देहरादून में अधिवक्ताओं का चैंबर निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। इसी प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए...
By Dec 10, 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारी

उत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, पर सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं,...
By Dec 10, 2025

देहरादून में डिफेंस के फर्जी लेबल वाली शराब का जखीरा पकड़ा, 3 गिरफ्तार; मेरठ से जुड़ा नेटवर्क

देहरादून में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। आबकारी विभाग की टीम ने डिफेंस के फर्जी लेबल लगी शराब की तस्करी करने वाले एक सक्रिय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आबकारी आयुक्त के...
By Dec 10, 2025

साझा करें