उत्तराखंड: अब सीटी और तुरही से भगाए जाएंगे जंगली जानवर, वन विभाग ने उठाया बड़ा कदम
उत्तराखंड में वन्यजीवों के बढ़ते हमलों ने विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति से निपटने के लिए नवाचार पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक (हेड आफ फारेस्ट फोर्स) रंजन कुमार मिश्र ने प्रभागीय वनाधिकारियों (डीएफओ) को निर्देश दिए हैं कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए बच्चों व महिलाओं को प्लास्टिक तुरही और सीटियां बांटी जाएं। इनका उपयोग वे जंगल व उससे लगे रास्तों व क्षेत्रों से गुजरते समय करेंगे।
राज्य में वन्यजीवों के निरंतर बढ़ते हमलों ने चिंता और चुनौती दोनों बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही शासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। इसी क्रम में वन विभाग के मुखिया रंजन कुमार मिश्र भी सभी वन प्रभागों के डीएफओ के संपर्क में हैं। मिश्र ने शुक्रवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उपाय तेज करने की दिशा में सभी डीएफओ के साथ हुई बैठक में निर्देश जारी किए। मिश्र ने कहा कि इस संघर्ष को थामने के लिए नवाचार पर भी ध्यान देना आवश्यक है। इस क्रम में उन्होंने रुद्रप्रयाग और गढ़वाल वन प्रभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों व महिलाओं को सीटी वितरण के प्रयोग का उल्लेख किया। इन क्षेत्रों में बच्चों व महिलाओं को सलाह दी गई है कि जंगल व उससे लगे रास्तों, क्षेत्रों से गुजरते समय वे सीटियां बजाएं।
इससे वन्यजीवों को उनकी उपस्थिति का अहसास होगा और आमना-सामना होने की स्थिति से बचा जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य वन प्रभागों में भी यह प्रयोग अमल में लाया जाए। इसके अलावा, वन विभाग ने स्कूली पाठ्यक्रम में वन्यजीवों से बचाव के विषय को शामिल करने के लिए भी शिक्षा विभाग से अनुरोध करने का फैसला किया है। साथ ही, अपशिष्ट प्रबंधन न करने वाले होटल, रिसॉर्ट और ढाबा संचालकों पर भी नकेल कसी जाएगी, जो कचरा वन क्षेत्रों में फेंक देते हैं।
उत्तराखंड में मिड डे मील का संकट: चावल की कमी से भूखे रह रहे बच्चे, जानिए क्यों रुकी सप्लाई
उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: अब साल भर होगी स्विमिंग की प्रैक्टिस, बनेगा ऑल वेदर पूल
अल्मोड़ा के सिमतोला पार्क में बोटिंग का मजा, 1 करोड़ की लागत से बनेगा ‘नगर वन’
IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी
मौत का रास्ता बनी हरिद्वार की कनखल-लक्सर रोड, हर महीने जा रही 5 जानें
हरिद्वार स्वच्छता अभियान: चमक फीकी, ज़मीन पर गंदगी का अंबार
ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र सील, कई लोगों के आधार कार्ड बरामद; दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका
शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी
