आगरा वालों के लिए खुशखबरी! MG रोड पर खत्म होगा जाम का झाम, मेट्रो ने हटाई बैरिकेडिंग
आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते पिछले काफी समय से यातायात जाम की समस्या बनी हुई थी। विशेषकर सुबह और शाम के समय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आगरा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
मंडलायुक्त महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर, उन सभी स्थानों से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है जहां मेट्रो ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सबसे पहले सुभाष पार्क के सामने और डीएम कोठी के पास से बैरिकेडिंग हटाई गई है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात का प्रवाह काफी हद तक सुधर गया है।
यूपीएमआरसी के अनुसार, जल्द ही नेशनल हाईवे-19 स्थित आइएसबीटी और कामायनी अस्पताल के पास से भी बैरिकेडिंग हटाने का कार्य शुरू होगा। यह कदम एमजी रोड पर जाम की समस्या को कम करने और आम जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह 16 किमी लंबे दूसरे कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के तहत किया जा रहा है, जिसका निर्माण एमजी रोड से होकर गुजर रहा है।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
