आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
आगरा में एसजीएसटी विभाग ने 20 बोगस फर्मों का खुलासा किया है, जिन्होंने 50 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। इन फर्मों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक आपूर्ति के बिना कागजों में खरीद दिखाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) पास आन कर और आइटीसी को कर से समायोजित कर 50 करोड़ रुपये से अधिक का गोलमाल किया। विभाग ने इन फर्मों को काली सूची में डालते हुए उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए हैं।
एसजीएसटी ने अक्टूबर व नवंबर में लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर सीजीएसटी में पंजीकृत फर्मों की जांच की। दस्तावेजों में दर्शाए गए पतों पर न तो फर्में संचालित मिलीं और न उनके संचालकों के बारे में आस-पास के लोग जानकारी दे पाए। यह फर्में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाई गई थीं।
लोहामंंडी थाना में एक नवंबर को सात फर्जी फर्मों के विरुद्ध 15.38 करोड़ रुपये की आइटीसी पास आन करने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 18 नवंबर को 10 बोगस फर्मोंं के विरुद्ध 18.27 करोड़ रुपये की आइटीसी पास आन करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद तीन अन्य फर्मों के विरुद्ध नवंबर के अंतिम तीन दिनों में 16.73 करोड़ रुपये की आइटीसी के हेरफेर में मुकदमे दर्ज कराए गए।
इन्होंने लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों और पटना व झारखंड में पंजीकृत फर्मों को आइटीसी पास आन की थी, जिससे इनके पीछे संंगठित गिरोह के काम करने की आशंका जताई जा रही है। अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी ने बताया कि जांच में पकड़ी गईं फर्में सीजीएसटी में पंजीकृत थीं। बोगस फर्मों की जांच राज्य स्तर पर गठित एसआइटी को स्थानांतरित होगी। विभाग अभी कई फर्मों की जांच कर रहा है।
मैसर्स जगदीश जी ट्रेडर्स ने अनुचित तरीके से क्लेम की गई बोगस आइटीसी का उपयोग अपनी बाह्य आपूर्ति (आउटवर्ड सप्लाई) की करदेयता के निस्तारण में करते हुए सरकार को 13.05 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचाई। इसी तरह मैसर्स जाधव ट्रेडर्स ने अनुचित तरीके से अर्जित 3.60 करोड़ रुपये की आइटीसी का उपयोग अपनी करदेयता के निस्तारण में किया।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, RTO में उमड़ी आवेदकों की भीड़; जानिए क्या है नया नियम
