0

आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं

By Dec 9, 2025

आगरा नगर निगम में पार्षदों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस प्रकरण की जांच कमेटी न बनने के बाद, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने खुद स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत सही पाते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी बड़े भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही है। अब तो पूरे शहर में नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह पैसा किसी के बाप का नहीं, बल्कि आम जनता की मेहनत से आता है। वह खुद क्षेत्र की जनता से पूछेंगी कि उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्य से वह संतुष्ट हैं या नहीं। पूरे दौरे के बाद महापौर ने कहा कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि इस पूरे प्रकरण में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की आशंका प्रतीत होती है।

पार्षद प्रवीना राजावत, पार्षद रवि करोतिया व पार्षद वीरेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंच गए। महापौर ने हेमा पेट्रोल पंप से लेकर पश्चिमपुरी चौराहे तक बनाई गई सड़क का जायजा लिया। पार्षदों ने निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को महापौर को दिखाया।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नाला निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। जगह-जगह पर नाले टूटे हुए मिले, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। सड़क के किनारों पर की गई इंटरलॉकिंग भी ठीक से नहीं की गई है। कुछ स्थानों को छोड़ दिया गया है। महापौर ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बात की, तो उन्होंने बताया कि इस सड़क पर डामरीकरण (ब्लैक टापिंग) का कार्य नहीं किया गया है, जबकि फाइलों में इस कार्य को पूर्ण किया दर्शाया गया है। यह सुनकर महापौर ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव से नाराजगी जाहिर की।

महापौर ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव से सोमवार को किए गए स्थलीय निरीक्षण के आधार पर दो दिन के अंदर रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने और विकास कार्यों की फाइलों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण में महापौर ने लोगों से भी संवाद किया। लोगों ने महापौर से ईंट मंडी के अतिक्रमण को हटवाने की गुहार लगाई। लोगों ने कहा कि यहां हमेशा बड़े-बड़े ट्रक व ट्रैक्टर खड़े रहते हैं, जिनसे ट्रैफिक व सड़क पर चलने में सुरक्षित महसूस नहीं होता है। हर वक्त धूल व मिट्टी उड़ती रहती है। महापौर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण को त्वरित कार्रवाई करके हटाया जाए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए...
By Dec 9, 2025

आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना

आगरा में एसजीएसटी विभाग ने 20 बोगस फर्मों का खुलासा किया है, जिन्होंने 50 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। इन फर्मों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक आपूर्ति के बिना कागजों में...
By Dec 9, 2025

GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!

आगरा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग ने एक बड़े राजस्व घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें 20 फर्जी फर्मों ने सरकार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है। इन...
By Dec 9, 2025

आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल

आगरा के फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। यह घटना नवामील के पास सुबह 9.45 बजे हुई। जानकारी के अनुसार,...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा

आगरा के कालिंदी विहार में ब्रांडेड घी के नाम पर नकली घी बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 134 डिब्बे नकली घी बरामद किए हैं।...
By Dec 9, 2025

UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सोमवार को वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष बोर्ड ने जिले में कुल 160 परीक्षा केंद्र बनाए...
By Dec 9, 2025

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास सोमवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। धौलपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस चौकी में जा घुसा। टक्कर इतनी...
By Dec 9, 2025

अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, RTO में उमड़ी आवेदकों की भीड़; जानिए क्या है नया नियम

आगरा के संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ी। नई आउटसोर्सिंग कंपनी को ठेका मिलने के बाद डीएल प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। अब...
By Dec 9, 2025

साझा करें