0

पटना का ‘मोस्ट वांटेड’ दुर्गेश पंडित गिरफ्तार, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा; ऐसे पकड़ा गया

By Dec 9, 2025

पटना पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात दुर्गेश पंडित उर्फ गोलू पंडित को कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया। वह वहां पहचान छिपाकर किराए के कमरे में रह रहा था। दुर्गेश मूल रूप से बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस को चकमा देकर पिछले 12 साल से वह अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, रंगदारी, अपहरण सहित छह मामले दर्ज हैं। उसने कुछ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर इनकम टैक्स गोलंबर के पास फायरिंग कर दी थी।

एसटीएफ की मानें तो वह पुलिस को चकमा देकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों में घूम रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली में रह रहा था। वहां कुछ दिनों तक वह निजी कंपनी में काम भी कर रहा था। इसी बीच दिल्ली में एक गैंगवार की घटना हुई थी, जिसमें यह भी घायल हो गया था।

इस बात की भनक बिहार एसटीएफ को लग गई और वह दिल्ली में उसके ठिकानों पर दबिश देने लगी। इस बीच वह वहां से वापस भागकर पटना आया। कदमकुआं के लोहानीपुर में किराए का कमरा लिया। उसने पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी-मूंछ भी हटा दी थी। स्थानीय लोगों को भी उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी नहीं थी। उसने कमरा किराए पर लेते समय गलत नाम बताया था।

तकनीकी अनुसंधान कर एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम ने सोमवार को कदमकुआं में दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस की मानें तो कार्यपालक अभियंता से 50 लाख की रंगदारी के साथ ही बेउर और रूपसपुर में वह हत्या के मामलों में वांछित था। वर्ष 2014 में एक बड़े आपराधिक मामले में उसका नाम आया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। बेउर में प्रॉपर्टी डीलर राजेश कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या और रूपसपुर इलाके में देव हत्याकांड में वह आरोपित है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम

राजधानी पटना में गैंग के साथ चेन झपटमारी करने वाला शुभम सट्टेबाजी का आदी था। वह आईपीएल जैसे मैचों में सट्टा लगाता था और हफ्ते में एक लाख रुपये तक खर्च कर देता था। इस...
By Dec 9, 2025

डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा

पटना में डेंगू के स्वदेशी वैक्सीन का परीक्षण राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (RMRIMS) में चल रहा है। डेंगू के इलाज के लिए अब तक कोई विशेष दवा नहीं है, और चिकित्सक केवल सपोर्टिव...
By Dec 9, 2025

बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’

बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग ने 'बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति-2018' के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य के ग्रामीण परिक्षेत्र में 40,265 किलोमीटर लंबाई की कुल 16,174 सड़कों की मरम्मत और रखरखाव...
By Dec 9, 2025

पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण

पटना में वायु गुणवत्ता की स्थिति अलग-अलग इलाकों में काफी भिन्न पाई गई है। शहर के तारामंडल के पास का AQI 84 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, समनपुरा का...
By Dec 9, 2025

पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!

पटना के राजीवनगर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात सोमवार रात की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप...
By Dec 9, 2025

बिहार में बड़ा बदलाव: राजभवन अब ‘बिहार लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

बिहार में राज भवन का नाम बदलकर 'बिहार लोक भवन' कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य भवन को जनता से जोड़ना है। अब यह केवल राज्यपाल का निवास नहीं, बल्कि जनता के लिए...
By Dec 9, 2025

बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति की मिसाल: प्रेम कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नीतीश-तेजस्वी ने साथ बिठाया

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार निर्विरोध रूप से बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके निर्वाचन ने सदन में खुशी की लहर ला दी। यह घटना सदन में एकता और सर्वसम्मति का प्रतीक है, जो...
By Dec 9, 2025

साझा करें