क्या चिराग पासवान बनेंगे बिहार के अगले सीएम? LJP-R सांसद ने दिया बड़ा संकेत, बताई पूरी योजना!
पटना के बापू सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से दूरभाष के माध्यम से जुड़े और उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताया है और वे सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के विकास के लिए काम करेंगे। चिराग पासवान ने ‘माय समीकरण’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में महिला और युवा शामिल हैं, इसी समीकरण के कारण पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की और मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने किया। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए बहुत अहम है और चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी ने कठिन परिस्थितियों से गुजरने के बाद 19 विधायकों तक का सफर तय किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी बिहार की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
सांसद अरुण भारती ने कहा कि रामविलास पासवान के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है और बिहार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने की जरूरत है। अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे नेता के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन को जमीन पर उतारने के लिए पूरी मेहनत करें। इस दौरान पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी का भी इशारा किया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम
डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा
बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’
पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण
पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!
