0

केंद्र के बजट से UP को 4.26 लाख करोड़, विकास को मिलेगी रफ्तार; जानें UP Budget का पूरा हिसाब

By Feb 2, 2026

केंद्रीय बजट से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को ‘पंख’ मिले हैं। राज्य को केंद्र सरकार के खजाने से वित्त वर्ष 2026-27 में 4.26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिलेगी। यह राशि पिछले बजट के मुकाबले करीब 25,000 करोड़ रुपये अधिक है। केंद्र सरकार से मिलने वाली यह राशि यूपी के विकास की गति में अतिरिक्त ऊर्जा देगी। इस आवंटन का सबसे बड़ा हिस्सा केंद्रीय करों से राज्यों को दी जाने वाली राशि के रूप में आएगा।

केंद्रीय करों में राज्यांश के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं में भी बढ़ोतरी होगी। वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष में केंद्रीय करों में राज्यांश के रूप में तकरीबन 2.68 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले बजट के मुकाबले 13 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हैं। इसके अलावा, केंद्र प्रायोजित योजनाओं में करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये, कैपिटल असिस्टेंस में 20,000 करोड़ रुपये और सेंट्रल सेक्टर में 18,000 करोड़ रुपये की राशि मिलने का अनुमान है।

केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रखी गई है। केंद्रीय करों में उत्तर प्रदेश का हिस्सा करीब 18 प्रतिशत होगा। वहीं, दूसरे राज्यों का हिस्सा दहाई में भी नहीं है। केंद्रीय कर के हिस्से में सबसे ज्यादा राशि इनकम टैक्स (95,698 करोड़ रुपये) और कॉरपोरेशन टैक्स (78,939 करोड़ रुपये) में मिलेगी। केंद्रीय करों में यूपी के बाद सबसे अधिक हिस्सेदारी बिहार (9.9 प्रतिशत) की रखी गई है।

केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले ज्यादा राशि तो मिल ही रही है, वहीं तमाम योजनाओं से भी यूपी को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है, जिसमें से दो यानी दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी यूपी को मिले हैं। वाराणसी से दो मुख्य हाईस्पीड रेल कॉरिडोर जुड़ने का फायदा कम से कम दस जिलों को मिलेगा। इनमें वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कन्नौज, न्यू इटावा, आगरा, मथुरा और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बजट में 200 परंपरागत औद्योगिक क्लस्टर को पुनर्जीवित करने की घोषणा की है। इससे उत्तर प्रदेश के परंपरागत उद्योग जैसे वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प, चमड़ा और खेल आदि को लाभ मिलेगा। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज कार्यक्रम की घोषणा से खादी, हथकरघा और एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) जैसे क्षेत्रों को फायदा होगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Lucknow news: आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सोमेश मिश्र, डिप्टी सीएम ने दी बधाई

लखनऊ व्यापार मंडल ने सोमवार को ‘आलमबाग चन्दरनगर व्यापार मण्डल’ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने नवगठित टीम को शपथ दिलाई। सोमेश मिश्र ने अध्यक्ष और...
By Feb 2, 2026

UP Vyapar Mandal: जी-20 अवध शिल्पग्राम मार्केट इकाई का गठन, रोहित अध्यक्ष और संजीव महामंत्री बने

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को जी-20 अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट इकाई का गठन किया। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सर्वसम्मति से शिवम पटेल को चेयरमैन, रोहित सिंह राठौर को अध्यक्ष, महेंद्र...
By Feb 2, 2026

लखनऊ: डॉ. अशोक अज्ञानी को मिला प्रतिष्ठित मित्र स्मृति Awadhi Samman

अवधी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रचनाकार डॉ. अशोक अज्ञानी को इस वर्ष प्रतिष्ठित मित्र स्मृति अवधी सम्मान-2026 से नवाजा गया है। लखनऊ के प्रेस क्लब प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह...
By Feb 2, 2026

UP electricity bill: यूपी में बिजली बिल 10% बढ़ने पर नियामक आयोग ने UPPCL से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने के बिजली बिल में 10 प्रतिशत की अचानक बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। आम आदमी पर पड़ रहे इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को देखते हुए राज्य विद्युत...
By Feb 2, 2026

माघ पूर्णिमा के बाद सेवा भारती ने चलाया Ganga cleanup अभियान, श्रद्धालुओं को किया जागरूक

माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु अल्लीपुर बरबारा गंगा घाट पर पहुंचे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई गंदगी और कचरे को साफ करने के लिए सोमवार...
By Feb 2, 2026

मैनपुरी में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, छात्र ने टीचर के होंठ काटे; ‘mainpuri crime news’

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एकतरफा प्यार के सनक ने एक छात्र को हैवान बना दिया। 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों...
By Feb 2, 2026

यूपी में किसानों की आय बढ़ाने का ‘योगी मॉडल’, गन्ना के साथ इंटरक्रॉपिंग (Intercropping) से बदलेगी खेती की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने के लिए एक नई कृषि रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने गन्ना आधारित अंतःफसली (Intercropping) खेती को...
By Feb 2, 2026

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में Deputy CM Brajesh Pathak ने दी सौगातें, मरीजों को मिलेगी राहत

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस के अवसर पर इन नई परियोजनाओं का उद्घाटन...
By Feb 2, 2026

साझा करें