UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र प्रयागराज ने वर्ष-2026 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची प्रस्तावित कर दी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 99 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित केंद्रों पर चार दिसंबर तक आनलाइन आपत्ति मांगी गई है। जिले से परीक्षा में करीब 78 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
वहीं, वर्ष-2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए 102 केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं आगामी 12 मार्च तक चलेंगी। परिषद ने परीक्षा के लिए जिले के 99 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं।
परिषद ने केंद्रों की सूची जारी करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण एवं अनुमोदन के लिए यह सूची परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व स्ववित्त पोषित के प्रधानाचार्यों को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर आदेश जारी किए हैं। कहा है कि यदि चयनित किए केंद्रों को लेकर कोई आपत्ति हो तो अपना आनलाइन प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही चार दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत
मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी
शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार
मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग
मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता
मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस
शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक
