मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो सर्राफा व्यापारियों का बंगाली कारीगर 151 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। आरोपित कारीगर को काफी तलाश किया गया, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पीड़ित सर्राफ ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
सदर दुर्गाबाडी निवासी सतीश खरात ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चाणक्यपुरी स्थित नूनिया मुहल्ले में शिव शंकर ज्वेलरी के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर करीब नौ साल से श्याम सुंदर घाटा पुत्र गोविंद घाटा मूल निवासी विक्रमपुर थाना देवरा जिला मेदीनीपुर पश्चिम बंगाल, हाल पता ब्रह्मपुरी सरदार पटले वाली गली काम करता था।
13 नवंबर को उन्होंने श्याम सुंदर को 74 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। इसके बाद 19 नवंबर को उनके दोस्त हिंदुराव कारंडे निवासी रंजीतपुरी ने 77 ग्राम सोना आभूषण बनाने को दिया था। समय पर आभूषण नहीं मिलने पर उन्होंने श्याम सुंदर को फोन मिलाया तो वह बंद आया। इसके बाद उसके कमरे पर पहुंचे पर वहां ताला लटका मिला। इसके बाद उसे सभी संभावित जगहों पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 23 नंवबर को सदर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।
दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत
मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी
शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार
मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग
UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी
मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता
शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक
