मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी
मेरठ में एक महिला के साथ चोरी की घटना हो गई। चोरों ने महिला को पहले बातों में उलझा फिर उसका बैग काटकर 2 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह तीन महिलाओं ने एक महिला को घेरकर उसका बैग काटकर दो लाख रुपये साफ कर दिए। महिला जब अपने घर पहुंची तो उसे वारदात के बारे में पता चला। पीड़िता ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपित महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर गली नंबर पांच निवासी शहनाज पत्नी मुस्तकीम सोमवार को अपने बेटे नाजिम के साथ बाइक से हापुड़ अड्डा स्थित एसबीआई से पैसे निकालने गई थी।
शहनाज ने बैंक से दो लाख रुपये निकालकर एक बैग में रख लिए और बाहर आकर अपने बेटे की बाइक पर बैठने लगी। शहनाज के बाइक पर बैठने से पहले ही तीन महिलाओं उसे घेर लिया और बातों में उलझाकर उसका बैग काटकर दो लाख रुपये साफ कर दिए। महिला ने उनसे बात करने के बाद बाइक पर बैठकर घर पहुंची तो उसने बैग कटा देखा तो वो हैरान हो गई।
इसके बाद वह बेटे के साथ थाने पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा।
दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत
मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी
शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग
UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी
मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता
मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस
शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक
