विश्व पुस्तक मेले में ईरान के कुरान और भारत की वेद वाणी का अनोखा संगम
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में ज्ञान, आस्था और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार मेले में जेन-जी, साहित्य और उपन्यासों के अलावा कुछ ऐसे अजूबे भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिनका ज्ञान केवल मस्तिष्क पर ही नहीं, बल्कि तराजू पर भी तोला जा रहा है।
आकर्षण का केंद्र बनी ‘दिव्य वेद वाणी’
प्रगति मैदान के हॉल नंबर-2 में आर्य समाज के स्टॉल पर एक विशाल हाथी की प्रतिकृति पर चार वेदों – ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद – का सम्मिलित महाग्रंथ ‘दिव्य वेद वाणी’ विराजमान है। लगभग 20 किलो वजनी यह 6500 पृष्ठों की पुस्तक सनातन धर्म के ज्ञान की विशालता को समेटे हुए है। अधिकारियों के अनुसार, इस पुस्तक की कीमत लगभग 47 हजार रुपये है। इसके निकट ही चार वेदों की सबसे छोटी पुस्तकें भी प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें पाठक उत्सुकता से देख और पढ़ रहे हैं।
ईरान के कुरान की भीनी खुशबू
विश्व पुस्तक मेले में ईरान के स्टॉल पर कुरान की विशेष प्रतियां सादगी और भव्यता का मेल प्रस्तुत कर रही हैं। इन पुस्तकों के पृष्ठ मलेशिया की विशेष लकड़ी से तैयार किए गए हैं, जिससे पन्ना पलटते ही एक भीनी-भीनी खुशबू आती है। बेहतरीन लेदर कवर और 600 पृष्ठों पर की गई नक्काशीनुमा छपाई इसे एक कलाकृति का दर्जा देती है। मेले में आई ऐसी तीनों विशेष प्रतियां पहले ही बुक हो चुकी हैं।
महंगी कविता पुस्तक भी चर्चा में
साहित्यिक चर्चाओं के बीच वाणी प्रकाशन की लेखक ओमा द अक की 25 हजार रुपये की महंगी कविता पुस्तक भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मखमली जिल्द वाली इस किताब के पन्नों पर सोने की परत चढ़ाई गई है, जिसे हिंदी साहित्य की सबसे महंगी किताबों में गिना जा रहा है। यह पुस्तक ज्ञान और कला के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन कर रही है, जो पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव है।
CM योगी ने लॉन्च की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना, UP news में हर जिले को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेज, INS गोमती के साथ आएंगे युद्धक विमान; जानिए Lucknow news
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
अलीगढ़ से वृंदावन के लिए AC Electric Bus सेवा शुरू, UP bus service को मिली नई सौगात
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
UP Conversion case: मौलाना देते थे मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह का टारगेट, जांच में बड़ा खुलासा
