कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में एक दलित युवक ने अपने साथियों के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह घटना चार खं चार खंभा चौराहे के पास ज्ञानी होटल में हुई। पीड़ित सुनील दिवाकर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे, जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने सुनील के एक साथी पर एक अस्पताल में मरीजों का इलाज कराने के लिए दबाव बनाया। जब सुनील और उसके दोस्तों ने इस बात से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां भी दीं।
फजलगंज पुलिस ने सुनील दिवाकर की शिकायत पर जफर मलिक, मो. तालिब, अंकित कनौजिया, कादिर और साहिल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
