सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना के आठ सदस्यों पर चार्जशीट दाखिल
आगरा: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह घटना सांसद द्वारा कथित तौर पर राणा सांगा के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसके चलते करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने 26 मार्च को संजय प्लेस स्थित सांसद के आवास पर धावा बोल दिया था।
हमले के दौरान, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर पथराव किया, जिससे सांसद के घर की गाड़ियों के शीशे टूट गए और घर को भी नुकसान पहुंचा। इस हंगामे में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। घटना के समय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, करणी सेना के कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर फ्लैट तक पहुंचने में कामयाब रहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई।
इस मामले में सांसद के बेटे रणजीत सुमन ने हरीपर्वत थाने में बवाल, मारपीट, जान से मारने की धमकी और लूट जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की गहन विवेचना के बाद विनय प्रताप सिंह जादौन, योगेंद्र सिंह जादौन, संदीप परमार, अजय उर्फ राहुल जादौन, अभिजीत सिंह सिरकवार, दीपक सिसौदिया, नरेश सिंह और शिवम कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
सूत्रों के अनुसार, विवेचना के दौरान वादी पक्ष द्वारा एससी होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं, जिससे आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य आरोपी ओकेंद्र राणा और मोहित सिकरवार के खिलाफ फिलहाल विवेचना जारी है, क्योंकि उन्होंने इस मामले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।
प्रारंभ में पुलिस ने इस मामले में कुछ मामूली धाराओं के तहत भी आरोपपत्र तैयार किया था, लेकिन बाद में विवेचना में एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के जुड़ने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। अब सभी आरोपियों को अपनी जमानत करानी होगी। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है जो घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।
यमुनापार के बाजार: चुनौतियों के बावजूद आर्थिक रफ्तार बरकरार
आगरा का जयप्रकाश सर्वोदय विद्यालय: शिक्षा और खेल से वंचितों का सशक्तिकरण
बाथरूम में करंट से सिपाही की दर्दनाक मौत, पानी गर्म करते समय हुआ हादसा
जश्न मनाने निकले दोस्त, पहुंचे जेल; गोलीकांड के आरोपी की जमानत पर निकले थे 200 से अधिक युवक
कर्ज से परेशान युवक ने भाई को लोकेशन भेजकर खुद को मारी गोली
अब एक रुपये के परमिट पर 100 वर्ग मीटर तक के मकान, एडीए जल्द देगा सुविधा
आगरा में सिपाही के संरक्षण में चल रहा था सेक्सटॉर्शन गिरोह, युवती को मिलता था कमीशन
आगरा के तीन बिल्डरों पर रंगदारी और धमकी का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी
