आगरा के तीन बिल्डरों पर रंगदारी और धमकी का मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी
आगरा में जमीन विवाद को लेकर तीन बिल्डरों पर गंभीर आरोप लगे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद सिकंदरा थाने की पुलिस ने विजय पाल सिंह राना, रवि बंसल और रिंकेश अग्रवाल नामक तीन बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर एक जमीन हड़पने की कोशिश की, साथ ही रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत निखिल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल गर्ग ने दर्ज कराई है। उनके अनुसार, वर्ष 2023 में विजय पाल सिंह राना ने एक जमीन के मामले में सिकंदरा थाने में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान, राना ने एक एग्रीमेंट पेश किया, जिसमें दावा किया गया कि यह निखिल होम्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी किया गया है और इसके अनुसार भूमि बेची या निर्मित नहीं की जा सकती।
निखिल गर्ग का आरोप है कि यह एग्रीमेंट पूरी तरह से फर्जी है। उनके नकली हस्ताक्षर, नकली पत्र और मुहर का प्रयोग करके यह दस्तावेज तैयार किया गया, जिसमें तीनों आरोपितों की संलिप्तता है। गर्ग ने यह भी आरोप लगाया कि 24 अगस्त 2025 को जब उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की, तो आरोपितों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस बीच, बिल्डर रिंकेश अग्रवाल ने आरोपों को झूठा और भ्रामक बताते हुए कहा है कि मुकदमे में लिखाया गया कथानक सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विवेचना में पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा और इस पूरे मामले से उनका कोई सरोकार नहीं है।
सपा सांसद के घर हमला: करणी सेना के आठ सदस्यों पर चार्जशीट दाखिल
यमुनापार के बाजार: चुनौतियों के बावजूद आर्थिक रफ्तार बरकरार
आगरा का जयप्रकाश सर्वोदय विद्यालय: शिक्षा और खेल से वंचितों का सशक्तिकरण
बाथरूम में करंट से सिपाही की दर्दनाक मौत, पानी गर्म करते समय हुआ हादसा
जश्न मनाने निकले दोस्त, पहुंचे जेल; गोलीकांड के आरोपी की जमानत पर निकले थे 200 से अधिक युवक
कर्ज से परेशान युवक ने भाई को लोकेशन भेजकर खुद को मारी गोली
अब एक रुपये के परमिट पर 100 वर्ग मीटर तक के मकान, एडीए जल्द देगा सुविधा
आगरा में सिपाही के संरक्षण में चल रहा था सेक्सटॉर्शन गिरोह, युवती को मिलता था कमीशन
