लखनऊ में मांझे से मौत पर RLD की मांग, UP news में पतंगबाजी पर लगे रोक
By
Feb 6, 2026
लखनऊ में मांझे से हुई एक दर्दनाक घटना के बाद राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने राज्य सरकार से पतंगबाजी को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि मनोरंजन और शौक के नाम पर हो रही लापरवाही अब लोगों की जान ले रही है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। RLD के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि पतंग उड़ाने पर या तो पूरी तरह रोक लगाई जाए या फिर इसे केवल खुले और सुरक्षित मैदानों तक सीमित किया जाए।
पार्टी ने कहा कि सड़क पर चलने वाले राहगीर, दोपहिया वाहन सवार और आम नागरिक इस तरह की जानलेवा घटनाओं का शिकार न हों, इसके लिए तत्काल कार्रवाई जरूरी है। RLD ने मांग की है कि खतरनाक चाइनीज और कांच लगे मांझे पर सख़्ती से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही, पार्टी ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।
अगली खबरें
