होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी
भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक अतिरिक्त special train चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज स्टेशन से महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल तक चलेगी। यह विशेष ट्रेन 04125/04126 नंबर के साथ चलेगी और कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर भी रुकेगी।
ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज से 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज से सुबह 05:20 बजे रवाना होगी और फतेहपुर होते हुए 08:00 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। गोविंदपुरी से 08:05 बजे प्रस्थान कर यह अगले दिन सुबह 09:30 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में, ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनल से 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। यह बांद्रा से दिन में 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। गोविंदपुरी से 12:55 बजे प्रस्थान कर यह शाम 17:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी के चार, एसी तृतीय श्रेणी के छह, स्लीपर श्रेणी के छह, सामान्य श्रेणी के चार और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। यात्री इन ट्रेनों में सीट खाली रहने तक आरक्षण करा सकते हैं।
