कानपुर में रंगदारी न देने पर रेस्टोरेंट संचालक को कार से घसीटा, CCTV फुटेज वायरल | Kanpur crime news
कानपुर में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गुजैनी इलाके में रंगदारी न देने पर एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे को कार से घसीटा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी पीड़ित को कार की विंडो में फंसाकर घसीटता हुआ दिख रहा है। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बर्रा-8 निवासी रंजीत सिंह का रामगोपाल चौराहे पर रेस्टोरेंट है, जिसे उनका बेटा आदर्श कुमार संभालता है। बुधवार देर रात आदर्श रेस्टोरेंट बंद करके बाहर खड़ा था। तभी हमीरपुर निवासी यशू कुमार अपनी एसयूवी कार से वहां आया और होली की कमाई बताते हुए रंगदारी की मांग की। आदर्श ने विरोध किया तो यशू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब से पैसे निकालने की कोशिश की।
शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर आए। आरोपी यशू ने आदर्श का हाथ पकड़कर कार की विंडो में फंसा दिया और तेजी से कार का शीशा ऊपर कर दिया। इसके बाद वह आदर्श को करीब 80 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो आरोपी आदर्श को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों ने आदर्श को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी यशू कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश लिए दबिश के लिए दबिश दी जा रही है।
कानपुर में 14 मार्च से शुरू होंगे मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप के ट्रायल (Kanpur cricket news)
कानपुर: सपने में छेड़छाड़ का झूठा केस, ससुर पर चलेगा मुकदमा; कोर्ट ने दिया आदेश
कानपुर में झूठे आरोपों से 7 साल तक रुका Air Force कर्मी का प्रमोशन, कोर्ट से मिली राहत
कानपुर में मौसम का अजीब मिजाज, सुबह कोहरा, दोपहर में तेज गर्मी से बढ़ी Kanpur weather news
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: आज से नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 100 से ज्यादा स्थान चिन्हित
कानपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी | Kanpur news
कानपुर में गंगा रिवर फ्रंट DPR के लिए टेंडर खुला, 4 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
CSJMU Kanpur news: विश्वविद्यालय में शुरू होगा स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कोर्स
