0

तमिलनाडु से आया RDX बम की धमकी वाला ईमेल, नालंदा फैक्ट्री में हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

By Dec 10, 2025

आयुध निर्माणी नालन्दा को तमिलनाडु से भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। ईमेल में कुछ संगठनों के नाम लेते हुए फैक्ट्री और ऑफिस में सात ताकतवर आरडीएक्स बम रखने का दावा किया गया था। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संदेश में प्रयुक्त भाषा भड़काऊ और गंभीर है। इस पर केंद्रीय और राज्य स्तर की जांच एजेंसियां, रक्षा मंत्रालय और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

मामले की गहन जांच का दायित्व साइबर सेल को दिया गया है। धमकी भरे ईमेल में पाकिस्तान आईएसआई और तमिलनाडु डीएमके का जिक्र किया गया है। इसमें चेन्नई के एक धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद का भी उल्लेख है, जिसके जरिए भावनाएं भड़काने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे ‘दहशत फैलाने की साजिश’ और ‘साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने का प्रयास’ माना है।

सूत्रों के अनुसार, ईमेल मिलने के बाद आयुध निर्माणी प्रबंधन ने परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने फैक्ट्री में तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों और जनमानस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नालंदा पुलिस ने इस मामले को साइबर सेल, इंटेलिजेंस विंग और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से साझा किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संदेश अक्सर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से भेजे जाते हैं। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

राजस्व में अव्वल, सुविधाओं में फिसड्डी: इस्लामपुर स्टेशन की उपेक्षा से यात्री परेशान

इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। राजस्व के मामले में यह भले ही आस-पास के स्टेशनों से अव्वल है, लेकिन सुविधाओं के मामले में काफी पीछे है। पिछले कई वर्षों से...
By Dec 10, 2025

साझा करें