Ranveer Singh की Dhurandhar ने रचा इतिहास, 4 करोड़ footfalls पार कर ‘दंगल’ को पछाड़ा; 24 साल बाद Bollywood को मिली बड़ी सफलता
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। फिल्म ने भारत में 4 करोड़ footfalls (दर्शकों की संख्या) का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि पिछले 24 सालों में किसी भी हिंदी फिल्म ने यह मुकाम हासिल नहीं किया था। इससे पहले, साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की ‘गदर’ ने लगभग 5 करोड़ footfalls दर्ज किए थे।
फिल्म ‘धुरंधर’ ने इस रिकॉर्ड के साथ ही कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने आमिर खान की ‘दंगल’ और ‘पीके’, सनी देओल की ‘बॉर्डर’, और शाहरुख खान की ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों के footfalls को पार कर लिया है।
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई बढ़ती गई और इसने कई सिंगल-डे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े। अपनी रिलीज के सातवें सप्ताह के अंत तक, फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और लगभग 1000 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।
ट्रेड पंडितों के अनुसार, भारत में औसत टिकट मूल्य लगभग 250 रुपये है। इस हिसाब से ‘धुरंधर’ ने 4 करोड़ दर्शकों तक पहुंच बनाई है। यह फिल्म अब भारत में सबसे ज्यादा footfalls वाली 19वीं फिल्म बन गई है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है।
