राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने पर गरमाई सियासत, सम्राट चौधरी ने किया आगाह
बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि राबड़ी देवी को अदालती आदेशों का पालन करते हुए अपना सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर राजद प्रदेश अध्यक्ष के बयान को अराजकतापूर्ण बताया और कहा कि कानून व्यवस्था सबके लिए समान है।
सम्राट चौधरी ने कहा, ‘जनता को हम यही कहते आए हैं कि ये लोग (राजद) अराजकता और गुंडागर्दी वाले लोग हैं। कैसे कोई यह कह सकता है कि वह आवास नहीं छोड़ेगा? यह जनता का घर है, किसी व्यक्ति की बपौती नहीं है।’
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राबड़ी देवी के बेटे ही इस मामले में अदालत गए थे और सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास न देने का फैसला सुनाया है। राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर एक अलग आवास आवंटित किया गया है।
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनकर उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘आप अराजकता वाली बोली बोल रहे हैं। यह समझना चाहिए कि यह जनता का घर है। न्यायालय तय करेगा कि किसे रहना है और किसे नहीं। उन्हें तो इससे भी बेहतर घर दिया जा रहा है।’
बता दें कि राबड़ी देवी को पूर्व में आवंटित 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। इसी आवास को खाली करने के विषय पर राजद प्रदेश अध्यक्ष ने एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी है।
लापता पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिलेगा 1 लाख का अनुदान, DGP करेंगे मंजूरी
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2025 जारी: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
बिहार में शिक्षक स्थानांतरण की नई प्रक्रिया शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइंस
बिहार में राशन कार्ड से वंचितों को मिलेगी राहत, कैंप लगाकर बनेगा कार्ड
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: पैक्सों को मिलेगी ब्याजमुक्त राशि की सुविधा
ED Raid: पटना के ठेकेदार रिशुश्री के 9 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति कुर्क
बिहार के किसानों को मिलेगा कृषि इनपुट अनुदान, सीधे खाते में आएंगे पैसे
पटना के ठेकेदार ऋषि श्री पर ईडी का शिकंजा, लाखों कैश और दस्तावेज जब्त
