CM योगी की मां पर भड़काऊ बयान, Maulana Abdullah Saleem पर UP Police ने दर्ज की FIR
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ यूपी पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने की है। शिकायत में मौलाना पर गौकशी कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय को भड़काने का भी आरोप लगाया गया है। इस बयान के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की। तहरीर में कहा गया है कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा और बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, मुख्यमंत्री की मां के संबंध में कथित टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पूरा नाम अब्दुल्ला सलीम कमर चतुर्वेदी कासमी है। वह एक इस्लामी वक्ता हैं और बिहार की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से इस्लामी शिक्षा प्राप्त की है और संस्कृत व्याकरण का भी अध्ययन किया है। राजनीतिक रूप से वो पहले ओवैसी की पार्टी AIMIM से जुड़े रहे और बाद में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़ गए थे।
UP crime news: कानपुर में जमीन विवाद को लेकर दो बड़ी वारदातें, एक परिवार बंधक, दूसरे में वैज्ञानिक की पिटाई
कानपुर में Bank Accountant ने जमीन के लिए दंपति-मासूम बच्ची को 1 महीने तक रखा बंधक
सीएम योगी ने ‘Kanya Sumangala Yojana’ के लाभार्थियों को बांटे चेक, बोले- बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी
कानपुर में व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
लखनऊ के रहीमाबाद में बड़ा स्वास्थ्य संकट, रक्तदान करने वाले सभी लोग Hepatitis B संक्रमित मिले
UP News: अमेठी की बेटियों ने Aviation University में जीते गोल्ड मेडल, पिता की दुकान से एयरपोर्ट तक का सफर
यूपी में शंकराचार्य के विरोधी पर जानलेवा हमला, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश: UP news roundup
यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार, कौशल विकास के तहत 80% प्लेसमेंट की तैयारी
