UP crime news: कानपुर में जमीन विवाद को लेकर दो बड़ी वारदातें, एक परिवार बंधक, दूसरे में वैज्ञानिक की पिटाई
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीन विवादों के चलते दो अलग-अलग सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना कल्याणपुर की है, जहां एक बैंक अकाउंटेंट पर दो करोड़ की जमीन के लिए शाहजहांपुर निवासी एक दंपति और उनकी दो वर्षीय बेटी को एक महीने तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है।
पीड़िता दिव्या गुप्ता ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद उन्हें मायके की 14 बीघा जमीन विरासत में मिली थी। जमीन बेचने के लिए उनकी मुलाकात कानपुर के कल्याणपुर निवासी प्रापर्टी डीलर और उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अकाउंटेंट दीपक गंगवार से हुई। दीपक ने जमीन की कीमत 71 लाख रुपये तय कर एग्रीमेंट करा लिया। दिव्या का आरोप है कि दीपक ने उन्हें पांच फरवरी को काम के बहाने कानपुर बुलाया और अपने गुर्गों के साथ मिलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया। कम कीमत पर बैनामा करने से मना करने पर पति और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्हें मसवानपुर के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को तीनों को छुड़ाया।
दूसरी घटना कानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर की है, जहां जमीन विवाद में एक सीनियर साइंटिस्ट की बुरी तरह पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर तैनात संतोष कुरील को घाटमपुर सिविल कोर्ट में तारीख पर आए मां-बेटियों ने कार से खींचकर पीट दिया। संतोष का आरोप है कि रेलवेकर्मी के परिवार ने धोखाधड़ी से उनके रिश्तेदार की जमीन खरीद ली थी, जिस पर वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां-बेटियां साइंटिस्ट को जूतों से पीट रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के सामने भी पिटाई जारी रही। साइंटिस्ट ने पुलिस को बताया कि मां-बेटियों ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं और समझौते के नाम पर पैसे लेने का दबाव बनाया जा रहा है। घाटमपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में Bank Accountant ने जमीन के लिए दंपति-मासूम बच्ची को 1 महीने तक रखा बंधक
सीएम योगी ने ‘Kanya Sumangala Yojana’ के लाभार्थियों को बांटे चेक, बोले- बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी
कानपुर में व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
CM योगी की मां पर भड़काऊ बयान, Maulana Abdullah Saleem पर UP Police ने दर्ज की FIR
लखनऊ के रहीमाबाद में बड़ा स्वास्थ्य संकट, रक्तदान करने वाले सभी लोग Hepatitis B संक्रमित मिले
UP News: अमेठी की बेटियों ने Aviation University में जीते गोल्ड मेडल, पिता की दुकान से एयरपोर्ट तक का सफर
यूपी में शंकराचार्य के विरोधी पर जानलेवा हमला, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश: UP news roundup
यूपी में युवाओं को मिलेगा रोजगार, कौशल विकास के तहत 80% प्लेसमेंट की तैयारी
