0

गोंडा में Intercity Express की चपेट में आया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत; Gonda news

By Mar 11, 2026

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले गोंडा में बुधवार को एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना इटियाथोक-बलरामपुर रेलवे खंड के अर्जुनपुर गांव के पास हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15082 इटियाथोक रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे लाइन के पास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने सबसे पहले इस घटना को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली इटियाथोक की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें