जनपद में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा: 1252 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त
जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, पुलिस ने संगठित अपराधों पर नकेल कसते हुए 1252 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इस दौरान 182 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया और उनकी 6 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस ने इस अवधि में 4813 मुकदमे दर्ज किए। हत्या के 21 मामलों में 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से चार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। लूट की 10 घटनाओं में 33 अपराधियों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से 5.37 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। चोरी के 30 मामलों में 81 चोर दबोचे गए और 21.10 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई।
गोकशी के छह मामलों में 32 अपराधियों को पकड़ा गया, जिनमें से 28 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस ने 17 मुठभेड़ों में 19 अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार किया। अवैध हथियारों के 170 मामलों में 180 लोगों को पकड़ा गया। जुआ खेलने के 169 मामलों में 505 लोग गिरफ्तार हुए, जिनसे 13 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद हुई।
नशीले पदार्थों के 38 मामलों में 60 लोग पकड़े गए। पुलिस ने 305 दबंगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की, जिनमें से 147 को जिला बदर किया गया। इसके अतिरिक्त, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत मजबूत पैरवी के चलते अदालतों ने 1069 अपराधियों को सजा सुनाई है।
नववर्ष पर विंध्यवासिनी धाम में उमड़ी अपार भीड़, Mirzapur news: जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
नए साल की रात आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से ज्यादा नशेबाजों की हवालात में कटी रात | Agra News
नए साल की रात आगरा में हुड़दंग, 200 लोग गिरफ्तार; Agra police ने की कार्रवाई
आगरा मेट्रो (Agra Metro) के ट्रायल शेड्यूल में बदलाव, अब हर दो दिन में होगा परीक्षण
आगरा मेट्रो ट्रायल शेड्यूल में बदलाव, अब हर दो दिन के अंतराल पर होगी जांच
कानपुर देहात में सर्दी से मासूम की मौत, UP cold wave का कहर जारी
Kanpur Dehat news: कड़ाके की सर्दी से एक और मासूम की मौत, 15 हुई मृतकों की संख्या
UP में CBI trap news: GST डिप्टी कमिश्नर समेत 5 गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की रिश्वत का मामला
