0

बेटे को विंग्स लगाकर भावुक हुए माता-पिता, आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया मान

By Dec 14, 2025

ग्वालियर रोड रोहता क्षेत्र के बमरौली अहीर रोड निवासी सत्येंद्र सिंह चाहर के पुत्र आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फ्लाइंग ऑफिसर आयुष चाहर का 13 दिसंबर 2025 शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में कमीशन हुआ, जिसके साथ ही उन्हें भारतीय वायु सेना में पायलट के पद पर नियुक्ति मिली।

आयुष चाहर ने बताया कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2021 में एनडीए की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई। इसके बाद उनकी तीन वर्ष की कठिन सैन्य प्रशिक्षण नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), पुणे महाराष्ट्र में संपन्न हुई। एनडीए प्रशिक्षण के उपरांत उन्होंने एक वर्ष की विशेष उड़ान प्रशिक्षण एयर फोर्स अकेडमी, हैदराबाद में प्राप्त की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बाद 13 दिसंबर, शनिवार को पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें कमीशन प्रदान किया गया।

उनके पिता सत्येंद्र सिंह एवं माता बबीता रानी ने स्वयं बेटे को विंग्स लगाकर शुभकामनाएं दीं। यह पल पूरे परिवार के लिए भावुक और गर्व से भरा रहा। फ्लाइंग ऑफिसर आयुष चाहर की प्रारंभिक शिक्षा सेंट क्लियर स्कूल से हुई, जो आर्मी एरिया के भीतर स्थित है। आयुष बताते हैं कि बचपन से ही सैनिकों को अनुशासन और देशभक्ति के साथ ड्यूटी करते देख उनके मन में भी देश सेवा की भावना जागृत हुई, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

आगरा के शमसाबाद में समोसे और मिठाई के पैसे मांगने पर एक दबंग ग्राहक ने मिठाई की दुकान के मालिक पर गोली चला दी। गनीमत रही कि दुकानदार बाल-बाल बच गया, जबकि आरोपी घटना को...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ ‘मिसाइल मैन’ का सफर, छात्रों ने डॉ. कलाम के जीवन को किया मंच पर प्रस्तुत

सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल का 22वां वार्षिक समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया। छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सफलता,...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

ममता शर्मसार: पति से झगड़े के बाद नवजात को सड़क पर छोड़ा, कुत्तों ने घेरा; लोगों ने बचाई जान

यूपी के आगरा में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे से एक नवजात बच्ची को बरामद किया गया। जोर-जोर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो आसपास के लोग शाहदरा...
By Dec 14, 2025

पति से झगड़े के बीच सड़क पर नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, कुत्तों ने घेरा, लोगों ने बचाई जान

यूपी के आगरा में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे से एक नवजात बच्ची को बरामद किया गया। जोर-जोर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो आसपास के लोग शाहदरा...
By Dec 14, 2025

कोहरे का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 गाड़ियां टकराईं, 6 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। डोंकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 14 के पास निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण दो लेन पर...
By Dec 14, 2025

आगरा में 3 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’, बीएलओ को नहीं मिले; सूची से हटेंगे नाम

आगरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान, 3.08 लाख मतदाता तीन बार खोजने पर भी नहीं मिले। 3696 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता के घर में तीन बार जाकर विवरण लेना...
By Dec 14, 2025

आगरा में धुंध-प्रदूषण का डबल अटैक: AQI 200 पार, अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत

आगरा में धुंध छाने से शनिवार सुबह दृश्यता 200 मीटर तक पहुंच गई, हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। वहीं, सर्द हवा चलने और धुंध छाने से प्रदूषक तत्व का स्तर निचली सतह पर...
By Dec 14, 2025

आगरा में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, AQI 200 पार; अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत, डॉक्टर ने दी चेतावनी

आगरा में धुंध के कारण दृश्यता 200 मीटर तक कम हो गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। सर्द हवा चलने और धुंध छाने से प्रदूषक तत्व का स्तर निचली सतह पर बढ़ने...
By Dec 14, 2025

साझा करें