रेल परिचालन को तकनीक रूप से दक्ष बनाने पर जोर, India railway efficiency boost
भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ में जोनल रेलों के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों (पीसीओएम) का दो दिवसीय यातायात परिवहन एवं माल परिचालन सम्मेलन सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान रेल परिचालन को तकनीकि रूप से दक्ष और रेल व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी यातायात परिवहन, परिचालन रणनीति, माल परिवहन और रेल क्षेत्र में उभरते अवसरों पर चर्चा की।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) डॉ. मनोज सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने, अवसंरचना और चल परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा माल परिचालन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय रेल की प्रतिस्पर्धात्मकता और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान अपनाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर आईआरआईटीएम परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाकर हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेल व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस तरह के सम्मेलन देश के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
