0

कानपुर: ऑटो फर्म के ठिकानों पर आयकर का टीडीएस सर्वे, बड़ी खामियां मिलने की आशंका

By Aug 24, 2026

कानपुर में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी एक फर्म के चार ठिकानों पर आयकर विभाग के टीडीएस विंग ने सर्वे की कार्रवाई की। साकेत नगर, जीटी रोड, सिविल लाइंस और मैकरार्बटगंज स्थित प्रतिष्ठानों पर बड़े स्तर पर खामियां मिलने की आशंका है। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक जगत में हलचल मच गई है।

आयकर विभाग की टीमों ने फर्म की लेखा पुस्तिकाएं, भुगतान रजिस्टर, बिल-वाउचर, बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड, टीडीएस रिटर्न और चालान सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। मुख्य फोकस कर्मचारियों के वेतन, ठेकेदारों और विभिन्न सेवा प्रदाताओं को किए गए भुगतान पर नियमानुसार कर कटौती की जांच पर रहा। यह भी देखा जा रहा है कि अलग-अलग मदों में किए गए भुगतान पर निर्धारित दर से टीडीएस काटकर समय से सरकार के खाते में जमा किया गया या नहीं।

सर्वे के दौरान कंप्यूटर में सुरक्षित लेखा संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के दौरान टीडीएस में किसी तरह की कमी, गलत कटौती, देरी से जमा करने या रिटर्न में विसंगति मिलती है तो नियमानुसार कर, ब्याज और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में अधिवक्ताओं ने थानों में सुनवाई पर जताई आपत्ति, न्यायिक सुधार की मांग

कानपुर में सोमवार को राम अवतार महाना हॉल में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दो प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिन्हें अधिवक्ताओं के प्रादेशिक सम्मेलन में रखा जाएगा। अधिवक्ताओं...
By Aug 24, 2026

कानपुर में नर्वल थाने का निरीक्षण, एडीसीपी पूर्वी ने दिए अहम निर्देश

कानपुर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने नर्वल थाने का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव, मालखाना, हवालात,...
By Aug 24, 2026

कानपुर में लोन का झांसा देकर खाता खुलवाया, 25 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया

कानपुर में एक युवक को लोन दिलाने और सिबिल स्कोर सुधारने का लालच देकर उसका बैंक खाता खुलवाया गया। आरोप है कि कुछ ही दिनों में इस खाते में साइबर ठगी के माध्यम से लगभग...
By Aug 24, 2026

कानपुर में भीषण जाम: कोतवाली से मूलगंज तक ट्रैफिक ठप, यात्रियों को हुई परेशानी

कानपुर शहर में सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कोतवाली चौराहे से मूलगंज चौराहे तक धूल, धुएं और भीषण जाम का नजारा देखने को मिला। जाम की भयावहता का अंदाजा इसी बात से...
By Aug 24, 2026

कानपुर में बैराज मार्ग पर मगरमच्छ, मैगी प्वाइंट छोड़कर भागे लोग, Video Viral

कानपुर के बिठूर क्षेत्र में मंधना-गंगा बैराज मार्ग पर बनिया पुरवा गांव के पास हाईवे पर एक विशाल मगरमच्छ देखा गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। आजाद मैगी प्वाइंट के पास सड़क पर निकले...
By Aug 24, 2026

कानपुर बाल गृह की बेटियों ने बनाईं खास राखियां, जिलाधिकारी ने की सराहना

कानपुर के राजकीय बाल गृह (बालिका) की किशोरियों ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर अपनी रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया है। यूनिट-1 और यूनिट-2 की बालिकाओं ने अपने हाथों से बेहद खूबसूरत और आकर्षक...
By Aug 24, 2026

कानपुर RTO पर 70 पुलिसकर्मियों का छापा: सीएम की सख्ती के बाद बड़ा एक्शन, 20 संदिग्ध हिरासत में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के 48 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ा प्रशासनिक और पुलिसिया एक्शन देखने को मिला है। सोमवार को 70 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर...
By Aug 24, 2026

कानपुर के 93 स्कूलों से हटेंगी हाईटेंशन लाइनें, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

कानपुर शहर में अब 93 विद्यालयों के परिसर से हाईटेंशन (HT) और लो-टेंशन (LT) विद्युत लाइनें नहीं गुजरेंगी। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, इन खतरनाक लाइनों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का...
By Aug 24, 2026

साझा करें