नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे बिहार के CM पद की शपथ, पटना में भव्य समारोह
बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय आज लिखा जाएगा जब नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है।
बुधवार को राजनीतिक गहमागहमी के बीच जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठकें हुईं। इन बैठकों में नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा और नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नामों पर मुहर लगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा ने एक बार फिर अपने पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुने जाने से यह प्रबल संभावना है कि मंत्रिमंडल के गठन में ये दोनों नेता उपमुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे। बिहार भाजपा के इतिहास में दिवंगत सुशील मोदी के बाद सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दूसरे और तीसरे ऐसे नेता होंगे जो लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री का पद ग्रहण करेंगे। हालांकि, देर रात तक किसी भी विधायक को मंत्री पद की शपथ लेने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।
खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल
डॉ. अशोक चौधरी को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, बरबीघा के लाल को मिली मंत्री पद की सौगात
बिना बोले मोदी का गमछा लहराना, महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव
बिहार चुनाव: मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, पर आंकड़े कुछ और कहते हैं
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में गहरी दरार, सहयोगी दल हुए नाराज
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप, फिर भी मंत्रिमंडल में जिले को नहीं मिली जगह
बिहार मंत्रिमंडल: 20 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, वैशाली से तीन मंत्री शामिल
नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद के तीखे बोल, एनडीए की जीत को बताया ‘मैनेज्ड’
