खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल
खजौली विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद ने गुरुवार को पटना में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उनके मंत्री पद की शपथ लेते ही खजौली में समर्थकों और आम जनता के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरुण शंकर प्रसाद के कैबिनेट मंत्री बनने से न केवल खजौली विधानसभा क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि अब क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। उनके अनुभव और राजनीतिक पकड़ का लाभ उठाते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है। यह तीसरी बार है जब अरुण शंकर प्रसाद खजौली से विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे वर्ष 2010 में पहली बार विधायक बने थे, और फिर 2020 में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। अब 2025 में भी उन्होंने जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है।
कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर प्रमुख कुमारी उषा, सुमित कुमार सिंह, विनोद पांडेय, शंभूनाथ ठाकुर, मोहन चौधरी, कुंदन कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और पार्टी पदाधिकारियों ने अरुण शंकर प्रसाद को बधाई दी है। समर्थकों का मानना है कि मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की लंबित विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी और नई योजनाओं का शुभारंभ भी संभव होगा। यह क्षेत्र के लिए एक गौरव का क्षण है, जो विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
डॉ. अशोक चौधरी को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, बरबीघा के लाल को मिली मंत्री पद की सौगात
बिना बोले मोदी का गमछा लहराना, महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव
बिहार चुनाव: मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, पर आंकड़े कुछ और कहते हैं
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में गहरी दरार, सहयोगी दल हुए नाराज
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप, फिर भी मंत्रिमंडल में जिले को नहीं मिली जगह
बिहार मंत्रिमंडल: 20 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, वैशाली से तीन मंत्री शामिल
नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद के तीखे बोल, एनडीए की जीत को बताया ‘मैनेज्ड’
नीतीश कैबिनेट का नया चेहरा: 10 नए मंत्री शामिल, 19 पुराने चेहरों को झटका
