नीतीश के शपथ ग्रहण पर राजद के तीखे बोल, एनडीए की जीत को बताया ‘मैनेज्ड’
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से गहमागहमी तेज हो गई है। नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। राजद के अनुसार, पूरा आयोजन ‘भाजपामय’ रहा और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेता रहे, न कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाया कि एनडीए की यह जीत स्वाभाविक नहीं, बल्कि पूरी तरह से ‘मैनेज्ड’ थी। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गमछा लहराने के तरीके पर भी कटाक्ष किया। गगन ने कहा, “जब तेजस्वी यादव अपनी सभाओं में गमछा लहराते थे तो उसे रंगदारों की पहचान कहा जाता था। आज उसी का नकल करते हुए प्रधानमंत्री ने जब गमछा लहराया तो वह बिहारी संस्कृति की पहचान बन गई।” राजद ने यह भी इंगित किया कि संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश और संजय पासवान जैसे नेताओं को मंत्री बनाकर एनडीए ने अपने ‘परिवारवाद’ की पोल खोल दी है।
दूसरी ओर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए एक अलग तस्वीर पेश की। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मुख्यमंत्री को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकसित प्रदेश बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ाएगी, जिसमें युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
संजय झा ने 20 नवंबर को बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास का एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि गांधी मैदान बिहार की जनता के उस भरोसे का गवाह बना है, जिसे नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों में ‘न्याय के साथ’ विकास और ‘सुशासन’ के माध्यम से मजबूत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सहयोग से बिहार को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में और तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई।
खजौली के विधायक अरुण शंकर प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री, क्षेत्र में जश्न का माहौल
डॉ. अशोक चौधरी को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह, बरबीघा के लाल को मिली मंत्री पद की सौगात
बिना बोले मोदी का गमछा लहराना, महागठबंधन के लिए नया नैरेटिव
बिहार चुनाव: मतदाता सूची संशोधन पर विवाद, पर आंकड़े कुछ और कहते हैं
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में गहरी दरार, सहयोगी दल हुए नाराज
बांका में एनडीए की क्लीन स्वीप, फिर भी मंत्रिमंडल में जिले को नहीं मिली जगह
बिहार मंत्रिमंडल: 20 जिलों को मिला प्रतिनिधित्व, वैशाली से तीन मंत्री शामिल
नीतीश कैबिनेट का नया चेहरा: 10 नए मंत्री शामिल, 19 पुराने चेहरों को झटका
